पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तस्वारिया में पक्षी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान शुरू

तस्वारिया में पक्षी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा | तसवारिया बासां में मानव मित्र सेवा मंडल की ओर से पक्षियों को बचाने की पहल की। रविवार को पक्षी बचाओ, परिंडा लगाओ अभियान शुरू हुआ। बृजेश दाधीच ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में अटल सेवा केंद्र में भूतपूर्व सरपंच राम प्रसन्न सेन ने परिंडा लगाकर अभियान की शुरूआत की। मंडल के सदस्यों को अन्य स्थानों पर परिंडे लगाने का संकल्प दिलाया। मंडल सचिव बृजेश शर्मा ने बताया कि पक्षियों के लिए दाना- पानी की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान प्रहलाद सालवी, सांवर लाल वैष्णव, हेतराम साहू, रामपाल खटीक, भंवर लाल जाट, महिला मंडल सदस्य अंजना शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...