पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूटी के लिए 4 घंटे इंतजार क्योंकि 3 बजे होने वाले कार्यक्रम के लिए छात्राओं को सुबह 11 बजे बुलाया, गर्मी में हुई परेशान

स्कूटी के लिए 4 घंटे इंतजार क्योंकि 3 बजे होने वाले कार्यक्रम के लिए छात्राओं को सुबह 11 बजे बुलाया, गर्मी में हुई परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | सेमुमा गर्ल्स कॉलेज में स्कूटी वितरण कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं के साथ उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दोपहर 3 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम के लिए छात्राओं व परिजनों को सुबह 11 बजे ही बुला लिया।

तेज गर्मी से परेशान छात्राओं का कहना था कि जब दोपहर मेंं कार्यक्रम में था तो सुबह क्यों बुलाया गया। दोपहर में शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा में ऑल इंडिया 10वीं रैंक लाने वाले अभिषेक सुराणा ने कॅरिअर की संभावनाओं पर चर्चा की। शहर विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी ने कॉलेज में 50 लाख की लागत से रेस ट्रैक और 8 कमरों के निर्माण कराने की घोषणा की। यूआईटी चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल ने अतिथि के रूप में शिरकत की। सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में मेधावी/देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। मेधावी छात्रा स्कूटी 2017-18 में कुल 50 स्कूटी व देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना 2017-18 में कुल 11 स्कूटी वितरित की। शिवचरण माथुर राजकीय महाविद्यालय मांडलगढ़ (7), एमएलवी कॉलेज (2), राजकीय महाविद्यालय रायपुर (2), राजकीय महाविद्यालय आसींद (4), प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय शाहपुरा (5) व सेमुमा कन्या महाविद्यालय (41) की छात्राओं ने स्कूटी प्राप्त की।

सेठ मुरलीधर मानसिंहका गर्ल्स कॉलेज में स्कूटी वितरण कार्यक्रम में 61 छात्राओं को स्कूटी दी

विधायक अवस्थी ने ट्रैक और आठ कमरों के निर्माण की घोषणा की

छात्राओं को 11 बजे बुलाया, अतिथि 4 बजे आए... अतिथि भी करीब चार बजे आए तो स्कूटी वितरण शुरू हो सका। प्राचार्या डॉ. चित्रा भार्गव ने कहा कि कार्यक्रम दोपहर में था लेकिन औपचारिकताएं पूरी करने के लिए जल्दी बुलाया था। हर साल कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं और उनके परिजनों को जल्द बुलाया जाता है। कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. प्रतिभा राव,डाॅ. आशा उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबरें और भी हैं...