शाहपुरा | कनेछन कलां लक्ष्मीनाथ मंदिर में दाधीच परिवार की ओर से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ 21 मई से किया जाएगा। इस दौरान निंबार्क पीठ सलेमाबाद के पं. गजेंद्र शास्त्री व्यास पीठ पर विराजमान होकर कथा अमृत का रसपान कराएंगे। इस मौके पर तालाब की पाल स्थित बालाजी मंदिर से कथा स्थल तक सुबह 8 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा का आयोजन सुबह 9 से 12 बजे एवं 3 से 6 बजे तक प्रतिदिन किया जाएगा।