सीनियर सैकंडरी स्कूल मैदान में चल रही कहार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शाहपुरा टाइगर व शाहपुरा रॉयल्स के बीच खेला गया। इसमें टाइगर ने रॉयल्स को 8 विकेट से हराया। विजेता शाहपुरा टाइगर टीम को 5100 रुपए नकद दिए। उपविजेता शाहपुरा रॉयल्स टीम को 3100 रुपए पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने की। मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद जाट थे। विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा अध्यक्ष कालू लाल तेली, महामंत्री प्रवीण सुखवाल थे। चंद्रवंशी कहार महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा लाल कहार ने बताया कि महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी कमल प्रकाश चौहान कहार, अजमेर जिला अध्यक्ष पवन कुमार कहार, भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष भंवर लाल उर्फ पप्पू लाल कहार, प्रदेश महासचिव अनिल कहार ने खिलाड़ियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में कहार नवयुवक मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद कहार, गोविंद कहार, सुरेश कहार, देव कहार, भैरू, लालाराम कहार, महावीर, विनोद, मुकेश कहार, नंदलाल, गणेश कहार, शिवराज, बाबूलाल, रामलाल कहार, चेनाराम, गंगाराम, राजू , महेंद्र कहार, कैलाश कहार, रमेश कहार आदि मौजूद थे।
खेल समाचार
कहार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, विजेता व उप विजेता टीम को दिया नकद पुरस्कार
शाहपुरा. कहार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कार देते अतिथि।