पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिमनपुरा में श्रीमद भागवत कथा शुरू

चिमनपुरा में श्रीमद भागवत कथा शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा. चिमनपुरा में कथा की शुरुआत से पहले निकाली गई कलश यात्रा में महिला श्रद्धालु।

भास्कर न्यूज | शाहपुरा

चिमनपुरा में पदमश्री से सम्मानित संत शिराेमणि नारायणदासजी महाराज के सानिध्य में बुधवार को सात दिवसीय भागवतकथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व 251 महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में महिलाएं नाचते गाते हुए चल रही थी। इस दौरान कलश यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इसके बाद त्रिवेणीधाम की कथावाचक सुनीता ने भागवतकथा सुनाकर श्रद्धालूओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामशरणदासजी महाराज,दशरथदासजी महाराज,रामेश्वर ताखर,भैरू यादव,विक्रम जांगिड आदि मौजूद रहे।

नव कुंडीय श्रीराम महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा निकाली

फालियावास। ग्राम पंचायत फालियावास में बुधवार को 151 कलशों की कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा रतननाथ मंदिर से तेजाजी महाराज मंदिर तक निकाली गई है। साथ ही नौ दिवसीय नव कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का भी प्रारम्भ भी हुआ। समापन 24 मई को भण्डारे के साथ होगा।

खबरें और भी हैं...