कनेछन कलां गांव में दो मकानों से नकदी व गहने ले भागे चोर
कनेछन कलां गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। नकदी व सोना-चांदी के गहने चुरा ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर फूलिया कलां पुलिस मौके पर पहुंची। मंदिर के पुजारी गोविंद शर्मा घर के चौक में सो रहे थे। बच्चे छत पर सो रहे थे।
रात में चोरों ने घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने का हार, कान के टॉप्स, चेन सहित 65 हजार रुपए चुरा लिए। कमलेश बैरवा के घर में घुसे चोर 5 हजार रुपए ले भागे। दूसरे कमरे में पड़े बक्से से चांदी के सिक्के चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ग्रामीणों में पुलिस गश्त व्यवस्था बढ़ाने की मांग की।