दलित की जमीन हड़पने के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन
मांडल | आंबेडकर युवा संगठन के तहसील संयोजक के नेतृत्व में बुधवार को मांडल उपखंड अधिकारी सीएल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि शाहपुरा निवासी नानूराम भील को भंवर लाल गुर्जर ने धमकाकर स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिए। उसकी जमीन हड़प ली। विरोध करने पर बेटी तथा परिजनों को धमकी दी। आंबेडकर युवा संगठन तथा राजस्थान भील समाज के संयुक्त तत्वावधान में पदाधिकारियों ने कार्रवाई की मांग की।