कहार प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल आज
शाहपुरा | सीनियर सैकंडरी स्कूल मैदान में चल रही कहार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। पहले मैच में शाहपुरा रॉयल्स ने शाहपुरा इंडियंस को हराया। दूसरे मैच में शाहपुरा रॉयल्स ने किंग्स इलेवन शाहपुरा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैन ऑफ द मैच विनोद कहार को दिया गया। गुरुवार सुबह सेमीफाइनल मैच शाहपुरा टाइगर व शाहपुरा सनराइजर्स के बीच होगा। दूसरा मैच शाहपुरा सुपर किंग व शाहपुरा रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।