पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • गौरव पट्ट पर शहीदों के नाम अंकित होंगे: सैनी

गौरव पट्ट पर शहीदों के नाम अंकित होंगे: सैनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहजादपुर | गांव रायवाली में बनाए गए ग्राम गौरव पट्ट का लोकार्पण श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। राज्य मंत्री सैनी ने कहा कि ग्राम गौरव पट्ट पर गांव के उन स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के नाम अंकित होने हैं, जिन्होंने देश को आजाद करवाने तथा देश की सरहदों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया है, जो हमारे लिए एक गौरव की बात है। राज्य मंत्री ने ग्राम पंचायत रायवाली में विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। गांव शाहपुर नुर्द में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री सैनी तथा सांसद रतन लाल कटारिया ने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

गांव रायवाली में ग्राम गौरव पट्ट का लोकार्पण करते हुए राज्य मंत्री नायब सैनी।

खबरें और भी हैं...