शहजादपुर के गांव कोड़वा खुर्द में बुजुर्ग चरवाहे की हत्या कर शव झाड़ियों में छुपाया
शहजादपुर | उपमंडल के गांव कोड़वा खुर्द में खेतों में पशु चराने गए एक बुजुर्ग की हत्या कर शव को झाड़ियों में छिपा दिया। पिलखनी गांव का मृतक सुंदर राम (65) प्रतिदिन जंगल में पशु चराने ले जाता था। सोमवार को भी वह पशुओं को चराने के लिए आया था, लेकिन शाम को घर नहीं पहुंचा। परिजन देर रात तक तलाशते रहे। पशु नजदीक के गांव से मिले। मंगलवार सुबह झाड़ियों में सुंदर राम के कपड़े मिला और गले में फंदा लगा शव बरामद हुआ। डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला हत्या का नजर आता है। अज्ञात पर केस दर्ज किया है।