आज सुबह 7 से 11 बजे तक कुछ क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद
शहर की बिजली लाइन का मेंटेनेंस करने के लिए गुरुवार से बिजली कंपनी काम शुरू कर देगी। शुरुआत फीडर नंबर 1 से होगी। इसके चलते इस फीडर से जुड़े क्षेत्र में सुबह 7 से 11 बजे तक बिजली सप्लाई नहीं हो सकेगी। मेंटेनेंस के चलते पहले दिन विजय नगर, आदित्य नगर, लालघाटी, बस स्टैंड, हरायपुरा, काछीवाड़ा, पुलिस लाइन, होमगार्ड लाईन सहित शासकीय बीएसएन कॉलेज के पीछे वाला क्षेत्र प्रभावित रहेगा।