पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दोपहर में सिद्धार्थ फैक्टरी की बीड़ में आग, शाम को फिर जल उठा लाहोरी का बल्ड़ा

दोपहर में सिद्धार्थ फैक्टरी की बीड़ में आग, शाम को फिर जल उठा लाहोरी का बल्ड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरी क्षेत्र के आसपास हर दिन आग लगने की घटना सामने आ रही है। बुधवार दोपहर को सिद्धार्थ फैक्टरी की बीड (खुला हुआ स्थान) में अचानक आग लग गई। क्षेत्र में बड़ी-बड़ी घास और सूखा होने के कारण आग इतनी ज्यादा बढ़ गई कि करीब 8 किमी क्षेत्र जलकर राख हाे गया। बावजूद इसके आग नहीं बुझ पाई। लपटें बढ़ते हुए फैक्टरी स्थित गैस टैंकर के पास तक पहुंचने की आशंका बढ़ गई। इसके बाद शाजापुर सहित मक्सी की 5 गाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास किया गया। शाम 5.30 बजे तक 15 टैंकर पानी से आग बुझ पाई। इधर, मंगलवार रात लाहोरी बल्ड़े पर लगी आग बुधवार शाम फिर भड़क गई। इसकी सूचना मिलने पर शाजापुर दमकल दल की टीम रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे फैक्टरी के बाहरी क्षेत्र में आग लगने की सूचना दमकल दल को मिली थी।

6 टैंकर पानी कम पड़ा, मक्सी से बुलवाई दमकल

दल के अशोक देवतवाल और फायरमैन महेश सोलंकी के अनुसार हवा तेज होने से आग भी तेजी से फैली। एक के बाद एक 6 टैंकर पानी डाला, लेकिन काबू नहीं कर पाए। इसके बाद मक्सी से भी फायरब्रिगेड की टीम बुलाई गई। शाजापुर की तीन और मक्सी की एक गाड़ी से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। देवतवाल के अनुसार आग गैस टैंकर की ओर जा रही थी। इसी को ध्यान में रख पहले पिछले हिस्से से आग बुझाई गई। यहां की आग बराबर बुझी भी नहीं थी कि लाहोरी के बल्ड़े पर फिर आग लगने की सूचना मिली। इस पर एक टीम वहां के लिए रवाना हुई। दोनों ही स्थानों पर लगी आग बुझाने में दमकल दल की सराहनीय भूमिका रही।

दमकल दल के सदस्य आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए।

खबरें और भी हैं...