पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की मांगें मानीं

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की मांगें मानीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | लंबे समय से चली आ रही ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की 9 मांगों को पूरी करने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शाजापुर में कार्यक्रम के दौरान मंच से घोषणा कर दी। सीएम को मांगें याद दिलाने पहुंचे अधिकारियों को देखते ही सीएम ने मांगंे मान देने का आश्वासन दे दिया। इसके बाद कृषि विस्तार अधिकारियों ने खुशी मनाई। मप्र ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री डी.आर. मालवीय ने बताया संगठन के सदस्य लंबे समय से 9 मांगों को लेकर आवेदन दे रहे थे। सीएम ने उन्हें पूरी करने की घोषणा कर दी है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर गिरि, प्रांतीय महामंत्री विक्रमसिंह ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, दिनेश पाटीदार, के.वी. गाेठी सभी ने हर्ष व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...