पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिविल सर्विस डे के उपलक्ष्य में दो दिनी कार्यक्रम कल से

सिविल सर्विस-डे के उपलक्ष्य में दो दिनी कार्यक्रम कल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल सर्विस-डे के उपलक्ष्य में दो दिनी कार्यक्रम कल से

शाजापुर |
सिविल सर्विस डे उपलक्ष्य में 20 व 21 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर दो दिनी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक 20 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे कलेक्टोरेट में कार्यशाला होगी। इसमें विभिन्न विषय प्रदेश में जलसंरक्षण, वन महोत्सव, भावांतर भुगतान योजना एवं अनाज का उपार्जन, महिला सशक्तिकरण, श्रमिकों के लिए संचालित योजनाएं, स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं, जिले में आवास गारंटी योजना का क्रियान्वयन, जिले में कुपोषण निवारण आदि पर 8 से 10 मिनट का व्याख्यान होगा। 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री का उद्बोधन होगा, जिसका प्रसारण एनआईसी के वीसी हॉल में होगा।

खबरें और भी हैं...