मुख्यमंत्री ने 398 समूहों को 122 लाख आजीविका निधि प्रदान की
मुख्यमंत्री ने 398 समूहों को 122 लाख आजीविका निधि प्रदान की
शाजापुर | जिला मुख्यालय पर हुए प्रदेश स्तरीय किसान महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला शाजापुर में संचालित 398 स्व-सहायता समूहों को 122 लाख रुपए की आजीविका निधि, रिवाल्विंग फंड, वीआरएफ एवं ग्राम संगठन कार्यालय स्थापना राशि का वितरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं समूह की महिलाएं मौजूद थीं। कार्यक्रम में सभी विभागों ने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं कि प्रदर्शनी लगाई। जिसमें मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए। आजीविका उत्पादों का प्रदर्शन सह विक्रय किया गया। साथ ही उन्नत एवं जैविक कृषि की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी एवं पोस्टर लगाए गए। जिसमें जैविक खाद, जैविक कीटनाशक, आजीविका पोषण वाटिका, टटिया नाडेप, वर्मी-पीट, उन्नत बीज ग्रीन हाउस खेती आदि से संबंधित जानकारी दी गई। वर्तमान में मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिले में 1880 स्व सहायता समूह के माध्यम से 21 हजार 969 महिलाओं को जोड़ा जा चुका है।