पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक पहुंचे इतने किसान कि बाहर लग गई वाहनों की कतार

बैंक पहुंचे इतने किसान कि बाहर लग गई वाहनों की कतार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजारों में दिनभर जाम के हालात बनते रहे।

भास्कर संवाददाता | शाजापुर

दुकानदारों और बाजार में आने वाले वाहन चालकों की मनमानी के चलते शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। उस पर शादी के सीजन में बढ़ती चहल-पहल ने बुधवार को शहर के दो किमी क्षेत्र के तीन स्थानों पर जाम की स्थिति बना दी। व्यवस्था बिगड़ने के बाद मौके पर पहुंची यातायात पुलिस को दो स्थानों पर ही व्यवस्था सुधारने में पसीना आ गया। बावजूद इसके चौक बाजार में तो शाम तक राहगीरों की फजीहत होती रही। व्यवस्था को लेकर जब यातायात प्रभारी पीके व्यास से संपर्क किया तो उन्होंने कहा मैं तो शादी में आया हूं, जवान तैनात कर दिए हैं।

भास्कर ने जब यातायात व्यवस्था बिगड़ने कारणों की पड़ताल की तो तीन मुख्य कारण सामने आए। खास बात तो यह रही की यातायात पुलिस द्वारा इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए कोई प्लानिंग नहीं की गई। दूसरा बैंकों और धर्मशाला के बाहर खड़े रहने वाले वाहनों की पार्किंग नहीं होना भी मुख्य कारणों में से एक रहा। वहीं आजाद चौक, छोटा चौक, किला रोड, मीरकलां, कसेरा बाजार, नई सड़क पर कई व्यापारियों ने अपने सामान दुकान के बाहर तक जमा रखे थे। इस कारण बार-बार वाहन फंसते रहे।

हमने कई बार कार्रवाई की, अतिक्रमण के लिए नपा करे कार्रवाई

मामले में यातायात प्रभारी पीके व्यास का कहना है शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस द्वारा कई बार कार्रवाई की गई। लेकिन अतिक्रमण को लेकर नपा को कार्रवाई करनी चाहिए। बुधवार के दिन भी हमारे जवान व्यवस्था सुधारने में डटे रहे।

खबरें और भी हैं...