पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुत्ते ने गोवंश पर हमला कर घायल किया गोरक्षकों ने इलाज कराकर गोशाला छोड़ा

कुत्ते ने गोवंश पर हमला कर घायल किया गोरक्षकों ने इलाज कराकर गोशाला छोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुत्ते ने गोवंश पर हमला कर घायल किया गोरक्षकों ने इलाज कराकर गोशाला छोड़ा

शाजापुर
| रास्ते चलते लोगों को काट रहे आवारा कुत्ते अब मवेशियों को भी अपना शिकार बनाने से नहीं चूक रहे। सोमवार अलसुबह हरायपुरा क्षेत्र में घूमते एक गोवंश पर कुछ आवारा घूमते कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह नोंच दिया। वहां से गुजरते एक शख्स ने कुत्तों को भगाकर गोवंश को संभाला। सूचना मिलने पर गोरक्षा टीम सदस्य पहुंचे और घायल गोवंश को नई सड़क स्थित पशु चिकित्सालय ले आए। यहां सुबह पशु चिकित्सक के आते ही गोवंश का उपचार कराया और उसे बेरछा रोड स्थित केशव माधव गोशाला छोड़ा। गोरक्षा टीम सदस्य धर्मेंद्र शर्मा ने नपा के कुत्ता पकड़ो अभियान पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह घटना बता रही है कि अभियान कितनी गंभीरता से चल रहा है।

खबरें और भी हैं...