पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्म हवा से तापमान 41.6 डिग्री पहुंचा

गर्म हवा से तापमान 41.6 डिग्री पहुंचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | प्री-मानसून एक्टिविटी और प्रति चक्रवात का असर खत्म होने से शहर अब अप्रैल की गर्मी में तपने लगा है। सोमवार को सीजन के सबसे गर्म दिन का पारा 41.6 डिग्री पर चला गया। सुबह से तेज धूप निकली। दोपहर में गर्म हवा चली। आर्द्रता भी क्रमश: सुबह-शाम मात्र 36 व 20 फीसदी रहने से गर्मी का असर ज्यादा रहा। दोपहर को तपती गर्मी से बचने के लिए जिसे जहां जगह मिली, वो वहां रुका, बैठ गया। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया की मानें तो गर्मी कम होने की उम्मीद अभी कम है। एक-दो दिनों में पारा 42 डिग्री या उसके पार चला जाएगा।

खबरें और भी हैं...