- Hindi News
- National
- अमावस्या : स्नान दान के लिए जाने उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़, ट्रेन खचाखच
अमावस्या : स्नान-दान के लिए जाने उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़, ट्रेन खचाखच
अमावस्या : स्नान-दान के लिए जाने उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़, ट्रेन खचाखच
शाजापुर | सोमवार को अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान-दान के लिए जाने वालों की काफी भीड़ थी। नहान के लिए उज्जैन तो अन्य काम से गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों से खचाखच गुना-बीना पैसेंजर ट्रेन सुबह 11.10 बजे जैसे ही स्टेशन पर रुकी, लोग अंदर जाने टूट पड़े। गेट पर बैठने वाले उठे नहीं तो कई यात्री आपातकालीन खिड़की से घुस गए। डिब्बों के अंदर कई यात्री पूरी बर्थ पर खुद सोए रहे, लेकिन बच्चों को गोद में लेकर खड़ी महिलाओं को उन्होंने बैठने के लिए जगह नहीं दी।