पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवविवाहिता की मौत, पहले बताया करंट लगा फिर पता चला फांसी लगाई

नवविवाहिता की मौत, पहले बताया करंट लगा फिर पता चला फांसी लगाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर सुंदरसी गांव में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान घटना का कवरेज कर रहे स्थानीय पत्रकारों के साथ लकड़ी के ससुराल पक्ष ने मारपीट कर दी। महिला के परिजन ने ससुराल पक्ष पर हत्या जैसा आरोप लगाया। इधर महिला की मौत के करीब 25-30 घंटे बाद शाजापुर सिविल अस्पताल में मायके वालों ने पीएम कराया।

जानकारी के अनुसार मृतका का नाम ऋतु राजपूत है। उसके पिता मनोहर राजपूत निवासी जिला तिल्पती ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या की गई है। रविवार को समधियों ने उन्हें पहले सूचना दी कि करंट लग गया, इसके बाद जब वे सुंदरसी पहुंच रहे थे तो फांसी लगाने की जानकारी मिली। शाम को बेटी की मौत की पुष्टि हो गई। परिजन थाने पहुंचे तो कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं होने का कहकर थाने पर प्रकरण भी दर्ज नहीं किया गया। महिला के शव को घर में ही कमरे में सील कर रख दिया गया।

हमलावरों ने गाड़ी, कैमरे और माइक तोड़ दिए

इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद शाम करीब 4 बजे स्थानीय दैनिक अखबार के दो पत्रकार सुनील गोयल और राकेश मालवीय और स्थानीय चैनल के एक पत्रकार घटना का कवरेज करने के लिए पहुंचे। इसी दौरान मृतका ऋतु के ससुराल पक्ष ने किसी बात को लेकर पत्रकारों पर हमला कर दिया। हमलवारों की संख्या एक दर्जन बताई जा रही है। आरोपियों ने पत्रकारों के गाड़ी, कैमरा, माइक आईडी तोड़फोड़ दिए। बताया जा रहा है हमले के दौरान एफएसएल अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस जवानों मौजूद थे।

मायके वालों ने शिकायत की है, जांच कर रहे हैं

सुंदरसी में महिला द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। परिजन द्वारा की गई शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। पत्रकारों के साथ मारपीट के मामले में भी बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरएस अंब, एसडीओपी, बेरछा

दहेज लोभियों ने ले ली

बहन की जान

ऋतु की मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में पहुंच गया। बहन के ससुराल पहुंचे भाई विजय ने बताया कि दामाद वीरेंद्रसिंह, ससुर मंगलसिंह और जेठ महेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पिता मनोहर राजपूत ने बताया बेटी को हमने इसलिए विदा नहीं किया था कि यह लोग उसे मार दे। मामले को दबाने के लिए ससुराल पक्ष ने खूब दबाव बनाया, पीएम भी नहीं होने देना चाहते थे।

खबरें और भी हैं...