भोपाल पहुंची सीसीबी सीईओ की शिकायत
भोपाल पहुंची सीसीबी सीईओ की शिकायत
शाजापुर | गत दिनों पेंशनर संघ अध्यक्ष के साथ अभद्रता करने वाले सीसीबी सीईओ डी.आर. सरोठिया को लेकर संघ सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। संघ सदस्यों ने बैंक चेयरमेन सहित भोपाल से आए अपेक्स बैंक अध्यक्ष और सीएम को भी लिखित आवेदन देकर सीईओ पर कार्रवाई की मांग की है। बैंक पेंशनर संघ के अध्यक्ष 75 वर्षीय प्रेमचंद जैन ने आरोप लगाया कि 26 मार्च को अधिकारी ने उनसे अभद्रता की थी। संघ सदस्यों ने अधिकारी सरोठिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर शाजापुर एवं आगर के सदस्य सत्याग्रह करते हुए भूख हड़ताल करेंगे। आवेदन देते समय प्रेमचंद जैन, रमणलाल आचार्य, सरदार सिंह हाड़ा, मोतीदास बैरागी, उम्मेद जैन, ओम श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।