पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया, आज बाल विवाह रोकेंगे उड़नदस्ते

अक्षय तृतीया, आज बाल विवाह रोकेंगे उड़नदस्ते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजारों में अच्छी ग्राहकी से व्यापारी खुश

भास्कर संवाददाता | शाजापुर

आज अक्षय तृतीया पर जिलेभर सहित शहर में भी शादी-समारोह की धूम रहेगी। मांगलिक आयोजनों को लेकर शहर के सराफा, कपड़ा, बर्तन व किराना बाजार में हफ्तेभर पहले से ही बूम आ गया है। व्यापारियों की मानें तो ग्राहकी अच्छी होने से कारोबार भी इन दिनों लगभग दोगुना ही हो गया है। इधर, आखातीज पर अबूझ मुहूर्त में बाल विवाह की संभावना को लेकर ऐसे विवाह रोकने के लिए कलेक्टर एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी श्रीकांत बनोठ ने तहसील स्तरीय उड़न दस्ता दलों का गठन कर दिया है। गठित दलों में सभी तहसीलदारों को मजिस्ट्रेट एवं संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी, बाल विकास सेवा के परियोजना अधिकारी, खंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी, सेक्टर पर्यवेक्षकों व विशेष किशोर पुलिस इकाई को सदस्य बनाया है।

आयु प्रमाण-पत्र जांचेगा दल : जानकारी अनुसार गठित दल अपने क्षेत्राधिकार में होने वाले सामूहिक विवाहों में वर-वधुओं की आयु के प्रमाण-पत्र का अवलोकन करेंगे। किसी भी परिस्थिति में वर की आयु 21 वर्ष से कम तथा वधु की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए। यदि वर-वधु अवयस्क हैं तो बाल विवाह रोकने का प्रयास करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चार महीने बाद बाजार में छाई रौनक

सराफा व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश सर्राफ, रेडीमेड कपड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष रिंकू तिवारी ने बताया करीब चार महीने से बाजारों में ग्राहकी ठंडी थी। अक्षय तृतीया और शादी-सीजन की शुरुआत होते ही ग्राहकों की रौनक दिखने लगी है। हर सेक्टर में कारोबार लगभग दोगुना हो गया है। उम्मीद है कि सह सीजन अच्छा बीतेगा।

खबरें और भी हैं...