पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क के दोनों तरफ वाहन, सोमवारिया में दिनभर लगता रहा जाम

सड़क के दोनों तरफ वाहन, सोमवारिया में दिनभर लगता रहा जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | सोमवारिया बाजार स्थित जिला सहकारी बैंक के सामने मंगलवार को पूरे दिन जाम लगता रहा। बैंक पहुंचे ग्राहकों ने शाखा के सामने की सड़क के दोनोें किनारों पर बाइकें खड़ी कर दी। संकरी सड़क पर दोनों तरफ बाइक खड़ी होने के कारण अन्य वाहनों क लिए महज 5-7 फीट का रास्ता ही मिला। जिसे पार करते समय दोनों तरफ से वाहनों के आने या चौपहिया वाहन निकलते समय जाम की स्थिति बनती रही। खास बात यह है कि शहर के बीच बाजार में पूरे दिन बनी ऐसी स्थिति के बाद भी यातायात पुलिस ने इस तरफ आना तक उचित नहीं समझा। जाम के कारण क्षेत्र के व्यापारी भी परेशान रहे।

खबरें और भी हैं...