- Hindi News
- National
- 1100 घरों में पीले चावल रखकर दिया निमंत्रण परशुराम जयंती : 22 को निकलेगी शोभायात्रा
1100 घरों में पीले चावल रखकर दिया निमंत्रण परशुराम जयंती : 22 को निकलेगी शोभायात्रा
सर्व ब्राह्मण समाजजन आराध्य देव भगवान परशुराम की जयंती उत्सव के रूप में मनाएगा। जिसकी शुरुआत आज दुपाड़ा रोड स्थित चामुंडा माता टेकरी पर परशुराम मंदिर से होगी। इसकाे लेकर युवा मंडल ने एक माह पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। जिसमें जनसंपर्क के साथ आयोजनों में शामिल होने के लिए पीले चावल भी बांटे गए। बुधवार सुबह 8.30 बजे परशुराम मंदिर पर हवन-पूजन के साथ जयंती महोत्सव का शुभारंभ होगा।
सर्व सर्वब्राह्मण समाज के नवयुवक मंडल ने आयोजन की रूपरेखा तैयार कर पहले जनसंपर्क किया, इसके बाद युवाओं और महिलाओं की टोलियों ने शहर के 1100 घरों में पहुंचकर पीले चावल के साथ निमंत्रण दिया। सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष विनीत वाजपेयी ने बताया मंदिर में सुबह हवन-पूजन होगा। शाम 7 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। महोत्सव के तहत 21 अप्रैल को युवाओं द्वारा वाहन रैली निकालकर 22 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा में समाजजन से शामिल होने का आह्वान किया जाएगा। यात्रा प्रमुख महेंद्र आचार्य, हितेंद्र ठाकुर और गौरव शर्मा ने बताया रविवार को शोभायात्रा शाम 4 बजे बालवीर हनुमान मंदिर से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। इस दिन भी भगवान परशुराम की महाआरती होगी।
युवा शाखा अध्यक्ष ललित तिवारी के अनुसार 22 अप्रैल को निकलने वाले चल समारोह में इस बार मुख्य चल समारोह में शहर से जुड़े 20 नगर व गांवों के समाजजन शामिल होंगे।
शहर के विप्रजनों के घर पहुंची महिला मंडल की सदस्यों ने दिए पीले चावल।