पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेत में नरवाई से फैली आग, लाहाेरी बल्ड़े के पांच किमी क्षेत्र को चपेट में लिया

खेत में नरवाई से फैली आग, लाहाेरी बल्ड़े के पांच किमी क्षेत्र को चपेट में लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | 8 किमी दूर लाहाेरी बल्ड़े पर मंगलवार देर शाम आग लग गई। बताया जा रहा है जंगल क्षेत्र में लगी आग खेतों की नरवई जलाने के कारण फैल गई। इससे क्षेत्र का चार-पांच किमी एरिया चपेट में आ गया। बल्ड़े पर लगी पवन चक्कियां भी आग की चपेट में आने की सूचना पर दमकल और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली टीआई आरके नैन के मुताबिक सूचना मिलते ही दमकल की मदद से डेढ़-दो किमी क्षेत्र की आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन हवा चलने से दूसरे क्षेत्र में भी आग फैलती गई। देर रात तक चार दमकल वाहनों से बुझाने कोशिशें जारी थी। रात 10 बजे वनविभाग की टीम अाग बुझाने की कोशिश करती रही। रात 11.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

रात 11.30 : मशक्कत के बाद पा सके काबू

खबरें और भी हैं...