पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तापमान 41.5 डिग्री, ऐसा ही रहेगा मौसम

तापमान 41.5 डिग्री, ऐसा ही रहेगा मौसम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन बीतने के बाद मंगलवार को भी शहरवासियों को गर्मी से कुछ खास राहत नहीं मिली। सुबह से 12 किमी की गति से उत्तर-पश्चिम क्षेत्र की गर्म हवा चली। हल्के बादल छाने से वातावरण में सुबह-शाम क्रमश: 44 व 16 फीसदी आर्द्रता रही। शाम होने तक अधिकतम पारा 41.5 डिग्री पहुंचा। यही तापमान सोमवार को 41.6 डिग्री था। इधर, सोमवार-मंगलवार की रात और गर्म रही। न्यूनतम पारा 24 से 1.4 डिग्री और बढ़कर मंगलवार अलसुबह होने तक 25.4 डिसे पहुंचा। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया कहते हैं कुछ दिन अभी ऐसे ही बीतेंगे। मौसम में बदलाव के आसार कम हैं।

खबरें और भी हैं...