जूनियर स्टेट सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक व ट्राॅफी जीती
इंदौर में 12 व 13 अप्रैल को 26वीं जूनियर स्टेट सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप स्पर्धा आयोजित की गई। जिसमें हिस्सा लेकर शाजापुर की टीम के खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक व रनर अप ट्रॉफी जीती।
मंदसौर व सीहोर टीम को हराने के बाद भोपाल टीम को हराकर टीम ने यह उपलब्धि पाई। टीम खिलाड़ी गौतम राठौर को बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला। खिलाड़ियों ने कोच मुकेश गुर्जर व अरूण गवली के मार्गदर्शन में मैच खेले। शाजापुर लौटने पर गत दिवस इन खिलाड़ियों ने सॉफ्टबॉल संघ के पदाधिकारी अभय भोंसले, राशिद खान, अनूप किरकिरे, गोपाल राजपूत, प्रमोद कुशवाह आदि के साथ अभ्यास स्थल पर ही खुशी जताई। जानकारी खिलाड़ियों के सीनियर कोच गिरीश साेनी ने दी।
शहर में अपने ग्राउंड पर कोच व मार्गदर्शकों के साथ विजेता खिलाड़ी।