गोपाल गोशाला न्यास का गठन, जल्द होंगे चुनाव
शाजापुर | श्री गोपाल गोशाला शाजापुर की वार्षिक साधारण सभा की बैठक गत दिनों शनिवार को नई सड़क स्थित गोशाला भवन में आयोजित की गई। इसमें अध्यक्ष की अनुमति से समिति के कोषाध्यक्ष जगमोहन सोनी ने वर्ष 2017-18 के आय-व्यय पत्रक का वाचन किया गया। वर्तमान गोपाल गोशाला के अध्यक्ष बालकृष्ण माहेश्वरी ने बताया गोपाल गोशाला के न्यास के गठन की प्रक्रिया वर्ष 2015 से प्रचलित थी, जिसका वर्ष 2017 में श्री गोपाल गोशाला न्यास के नाम से गठन की लिखित अनुमति शासन से प्राप्त होकर न्यास का गठन हो चुका है, जिसका आगामी तीन माह में निर्वाचन कराया जाकर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। सूरजमल सांकलिया ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपना मार्गदर्शन दिया। गोशाला की ग्राम कांजा स्थित भूमि के सीमांकन की कार्यवाही शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इसके लिए समिति सदस्य अजय सिंह, नवीनचंद्र, ब्रजेश पटेल व जितेंद्र वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में आर.एन. सोनी, शरदचंद्र भंडावत, राजनारायण चौहान, शिवनारायण पाटीदार, दामोदर शर्मा, रमणलाल सोनी, जगदीश चंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।