अनुष्ठान से धर्ममयी हो रहा गांव प्रतिदिन यज्ञ में दी जा रही आहुतियां
शाजापुर | गांव में सुख-समृद्धि के लिए प्राचीन मां दुर्गा मंदिर में चल रहा सात दिनी महायज्ञ जारी है। यज्ञ यज्ञाचार्य पं. अंकित आचार्यत्व में हो रहा है। माता के दरबार में प्रतिदिन अनुष्ठान किए जा रहे जिससे ग्रामीणों में उत्साह है। वहीं पंडितों के साथ यज्ञशाला में यज्ञ सामग्री की देखरेख के लिए गांव के रामगोपाल पाटीदार, रमेशचंद्र गुप्ता, केशरसिंह भिलाला सहयोग कर रहे हैं। वहीं देररात तक ग्रामीण कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन कर श्रीराम कथा का वर्णन कर रहे हैं। जानकारी रामस्वरूप पाटीदार ने दी।