पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 24 से कबड्डी लीग, 19 टीमों ने की मैदान पर प्रेक्टिस

24 से कबड्डी लीग, 19 टीमों ने की मैदान पर प्रेक्टिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देसी खेल कबड्डी को बढ़ावा देने पुलिस विभाग द्वारा आयोजित होने वाली प्रो कबड्डी लीग 24 मई को शुरू होगी। प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया एलएमजी फायरिंग के दौरान टीम कैप्टन को फ्लैग सौंप कर इसका आरंभ करेंगी। एक महीना चलने वाले इन कबड्डी मुकाबलों के दौरान भोपाल सहित कई अन्य जिलों की 30 से ज्यादा टीमें हिस्सा लेंगी।

पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले प्रो लीग मुकाबले की तैयारियां सोमवार को पूरी हो गईं। इस बीच मुकाबले में शामिल होने वाली जिलेभर की 19 टीमों ने यहां प्रेक्टिस की। कॉर्डिनेटर सूबेदार देवेंद्र दीक्षित ने बताया कि टीमों ने प्रो लीग मुकाबले के शुभारंभ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री को ध्वज सौंपने और परेड की प्रेक्टिस भी की। प्रो लीग मुकाबलों में दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर बतौर हिस्सेदारी कर रहा है।

वाइब्रेटर और रोलर से किया ग्राउंड को ठीक : प्रो लीग मुकाबले के लिए परेड ग्राउंड की सरफेस को खास तौर पर तैयार किया है ताकि यहां एक महीने तक चलने वाले मुकाबलों में दर्शकों की भीड़ को परेशानी न उठाना पड़े। इसके साथ ही मैदान के बीच में वाइब्रेटर और रोलर से कबड्डी का कोर्ट तैयार किया है।

खेल

प्रो कबड्डी लीग- एक महीने रोज होंगे कबड्डी मुकाबले, 24 मई को प्रभारी मंत्री फ्लैग सौंप कर करेंगी शुरुआत

प्रो लीग मुकाबले की शुरूआत में होने वाली परेड की तैयारियां करते जवान।

इंटरनेट व मोबाइल के उपयोग में बिजी लोगों की खेलों के प्रति उदासीनता बढ़ रही है। खास कर कबड्डी जैसे देसी खेलों को लोग भूलते जा रहे हैं। इसे बढ़ावा देने के लिए यह प्रो लीग आयोजित की जा रही है। - सिमाला प्रसाद, एसपी राजगढ़

एक महीना चलेंगे मुकाबले

प्रो लीग मुकाबलों में भाग लेने के लिए जिले के अलावा अन्य जगहों से भी टीमें हिस्सा लेने राजगढ़ पहुंचेंगी। श्री दीक्षित ने बताया कि अब तक राजगढ़ के अलावा भोपाल, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन सहित अन्य जिलों की 19 टीमों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि 24 मई से शुरू हुई प्रतियोगिता में एक महीने रोजाना दो मुकाबले होंगे।

खबरें और भी हैं...