नॉन रेगुलर एम्पलाई के वेतन आदि का आहरण एम्पलाई कोड से करें
शाजापुर | जिले के सभी संवितरण अधिकारियों को एम्पलाई कोड से आहरण करने के निर्देश दिए हैं।
जिला कोषालय अधिकारी आर.बी. धाकड़ ने अधिकारियों से कहा कि वे शासन के आदेश का पालन करते हुए उनके दफ्तरों के वर्क चार्ज, गैंगमैन, दैवेभो, संविदा कर्मचारियों को नाॅन रेगुलर एम्पलाई कोड के माध्यम से ही वेतन-मजदूरी, मानदेय का भुगतान कराएं। उन्होंने कहा वर्तमान में ज्यादातर कर्मचारियों को नाॅन रेगुलर एम्पलाई कोड जारी होने के बाद भी वेंडर आईडी के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। शासन के आदेशानुसार मई 2018 का वेतनमान देय मजदूरी का भुगतान नाॅन रेगुलर एम्पलाई कोड से जनरेट किया जाना है। अतः जिन नाॅन रेगुलर एम्पलाई कोड जारी नहीं हुए हैं, वे कोषालय से संपर्क कर कोड जारी करवाएं।
उन्होंने कहा आगामी माह में वेतन आदि का भुगतान में असुविधा के लिए आहरण संवितरण अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे।
...................