विश्व शांति के लिए पंचकुंडी यज्ञ, हवन में डाल रहे आहुतियां
शाजापुर | शहर से करीब 6 किमी दूर ग्राम अाला उमरोद में सोमवार को विश्व शांति की कामना के चलते सैकड़ों लोगों ने हवन में आहुति दी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धा संवर्धन पंच कुंडी यज्ञ के चलते पूरे दिन धार्मिक आयोजन हुए।