पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 23 मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने निकाली मन्नत यात्रा

23 मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने निकाली मन्नत यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को पदाधिकारी व सदस्य शहरी हाईवे स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम का 23 मांगों से जुड़ा ज्ञापन मां राजराजेश्वरी के चरणों में सौंपा। वहीं लिपिकीय एवं लघुवेतन कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से इस दिन मंदिर तक वाहनों पर सवार हो मन्नत यात्रा निकाली। संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी व सदस्य मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। मां राजराजेश्वरी को ज्ञापन सौंपते समय लिपिकवर्गीय संघ जिलाध्यक्ष संजय नागर, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष रघुवीरसिंह पंवार, राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष गौरव सोनी, लघु वेतन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष टीकाराम कुशवाह आदि मौजूद रहे। जानकारी समिति के मनीष जोशी ने दी।

खबरें और भी हैं...