पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियमितीकरण की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया जल सत्याग्रह

नियमितीकरण की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया जल सत्याग्रह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | ग्राम पंचायतों में रोजगार सहायक की जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सोमवार को जल सत्याग्रह शुरू किया। आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करने की बात कहते हुए सरकार को चेतावनी भी दी। रोजगार सहायक संगठन के अनुसार सरकार का मांग पर ध्यान दिलाने के लिए स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। संगठन के शाजापुर ब्लाॅक अध्यक्ष होकमसिंह गुर्जर ने बताया जिले के चारों ब्लाॅक की पंचायतों में काम कर रहे रोजगार सहायक सोमवार सुबह शाजापुर पहुंचे। यहां चीलर बांध के पानी में बैठकर घंटों नारेबाजी की। गुर्जर ने बताया 15 मई से हड़ताल करते आ रहे हैं। यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

खबरें और भी हैं...