लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्य कराएं
लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्य कराएं
शाजापुर | मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलेभर में विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में 15 मई से निकाली जाने वाली विकास यात्राओं के दौरान सभी विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में कराए गए निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं निर्माण किए जाने वाले कार्यों का भूमिपूजन भी कराएं। यह निर्देश कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने सभी निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। लोक निर्माण विभाग को कलेक्टर ने इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया है। इन विकास यात्राओं में 18 मई को जिला प्रभारी मंत्री दीपक जोशी के शामिल होने की संभावना है।
मनरेगा योजना में दूसरे नंबर पर रहा जिला
आगर-मालवा | मनरेगा में 2017-18 में आगर-मालवा जिले को लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल करने पर मप्र में दूसरा स्थान मिला है। रोजगार सृजन में प्रदेश में भिंड जिला प्रथम, आगर-मालवा द्वितीय और नरसिंहपुर जिला तृतीय स्थान पर रहा है। आयुक्त मप्र राज्य रोजगार गारंटी परिषद ने बताया कुशल एवं अकुशल श्रमिकों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य मनरेगा में दिया गया है।
इसी कड़ी में 2017-18 में 216.72 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति कर भिंड जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। आगर-मालवा जिला 196.95 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के साथ द्वितीय और नरसिंहपुर जिला 191.43 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के साथ तृ़तीय स्थान पर रहा है।
......