जनकल्याण के लिए समर्पित है भाजपा सरकार
जनकल्याण के लिए समर्पित है भाजपा सरकार
शाजापुर | भाजपा की प्रदेश सरकार जन जन के कल्याण के लिए समर्पित सरकार है। गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए सरकार दिन रात काम कर रही है। पहले गांव में बिजली, सड़क और पानी की व्यवस्था नहीं हुआ करती थी, लेकिन आज जहां देखो सड़कों का जाल बिछा हुआ है, बिजली 24 घंटे मिल रही है, सिंचाई का रकबा बढ़ा है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ने के लिए स्कूल खुले हैं। भाजपा शासन में मप्र बीमारू राज्य से निकलकर एक खुशहाल और विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर हुआ है। यह बात विधायक अरुण भीमावद ने सोमवार को ग्राम मालीखेड़ी व तिलावदी में पंचायत प्रवास पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए कही। जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश टेलर ने दी।