127 मोमबत्तियां जलाई, 127 प्रतिभाओं को सम्मानित किया, समरसता का संकल्प
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शनिवार को जिलेभर में कार्यक्रम हुए। किसी ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटकर रक्तदान किया, किसी ने केक काटकर बाबा साहेब का जन्मदिन मनाया। इस बीच आदर्श ग्राम अभयपुर में 127 मोमबत्ती जलाकर बाबा साहब के समरसता संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही समाज के 127 प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया। सुबह 9 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम पूरे दिन चले।
अभयपुर में मुख्य अतिथि विधायक अरुण भीमावद, विशेष अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार व जिला कांग्रेस महामंत्री बालकृष्ण आर्य ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान 127 मोमबत्ती जलाकर मौजूद लोगों ने समरसता का संकल्प लिया। साथ ही 127 प्रतिभावन बच्चों को सम्मानित किया। स्वागत भाषण आयोजक एवं अजाक्स परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद परमार ने दिए। जनपद शाजापुर के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष परमार, सुनेरा थाना प्रभारी एस.पी.एस. सेंगर, अभयपुर के पूर्व सरपंच सतीश पाटीदार, निछमा के पूर्व सरपंच नरेश्वर प्रतापसिंह, आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष आत्माराम समोरा, आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश बागोरिया आदि मौजूद थे। संचालन अजाक्स परिसंघ के उज्जैन संभाग के संभागीय अध्यक्ष जगदीश बगाना ने किया। आभार जी.एल. राजोरिया ने माना।
फल वितरित कर रक्तदान किया : अभा बलाई महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह बामनिया के नेतृत्व में जिला अस्पताल में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर मरीजों को फल एवं बिस्किट बांटे। महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोनू सौराष्ट्रीय, विक्रम मालवीय सरपंच, कमल मालवीय, राहुल यादव, विजय मकवाना, मोनू मालवीय आदि ने रक्तदान किया। बलाई महासभा के प्रभारी अजय परमार, जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष हरि प्रसाद सौराष्ट्रीय, अनुराग सिसौदिया, शहर अध्यक्ष अनिल मालवीय, जिला मीडिया प्रभारी आदि मौजूद थे।
प्रतिमा स्थल के समीप केक काटकर मनाई जयंती
अजाक्स सहित अजा-अजजा के सभी संगठन सदस्यों ने लालघाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर केक काटकर जयंती मनाई। इस दौरान एडीएम मीनाक्षी सिंह ने डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान अजाक्स जिलाध्यक्ष प्रभुलाल सूर्यवंशी, डॉ. एम.के. कनेरिया, पूर्व अजाक्स अध्यक्ष टी.आर. सिसौदिया, एन.पी. सूर्यवंशी, प्रांतीय बलाई समाज विकास मंच के जिलाध्यक्ष राधेश्याम मालवीय अाद मौजूद थे। संचालन कैलाश सूर्यवंशी ने किया। आभार रामजी जादौन ने माना।
आदर्श गांव अभयपुर में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करते अतिथि।