पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को बताया शिक्षा और स्वच्छता का महत्व

बच्चों को बताया शिक्षा और स्वच्छता का महत्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों को बताया शिक्षा और स्वच्छता का महत्व

शाजापुर | लीड बीएसएन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. वी.के. शर्मा के मार्गदर्शन व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. दिनेश निंगवाल के नेतृत्व में रासेयो के स्वयंसेवक छात्र विगत दिवस शाप्रावि-मावि मझानिया पहुंचे। यहां स्कूली बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। गांव में घूमकर जो बच्चे रोज स्कूल नहीं जा रहे थे, उनके अभिभावकों को बच्चों को रोज स्कूल भेजने प्रेरित किया। स्वयंसेवक महेन्द्र वर्मा ने आंगनवाड़ी केंद्र पर कुपोषण के कारण, उपाय एवं नशामुक्ति का संदेश दिया। कॉलेज से रासेयो की सदस्य छात्रा शारदा गुर्जर, शुभम पाटीदार, पप्पू गुर्जर, आशा मालवीय, सतीश जाटव आदि का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...