पहली पत्नी को पीटा, फिर पिला दिया जहर
बेरछा थाने के ग्राम बटवाड़ी में शारदाबाई (38) को उसके पति ने अपनी मां और दूसरी प|ी के साथ मिलकर जबरन जहर पिला दिया। दवाई के असर के बाद भी महिला जैसे-तैसे घर से भाग निकली और पिता को सूचना दी। इसके बाद अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया। शारदाबाई ने बताया कि उसने अपने पति के खिलाफ न्यायालय में केस लगाया था और वह जीत भी गई। इसी से नाराज होकर ससुराल वाले आए दिन मारपीट करते हैं।
जिला अस्पताल में पीड़िता के पिता मानसिंह निवासी बावड़िया ने बताया न्यायालय के फैसले के बाद गत दिनों वह अपनी बेटी को ससुराल बटवाड़ी छोड़ आए थे। शनिवार दोपहर सूचना मिली कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। मैं तुरंत उसके पास जाने के लिए निकला। रास्ते में ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी दे दी। बेटी को बचाकर पहले बेरछा थाने गया, इसके बाद जिला अस्पताल आए। शारदाबाई ने बताया उसके पति मोढ़सिंह दूसरी शादी करने के चक्कर में पहले भी मारपीट करते थे। इसी के खिलाफ न्यायालय में शरण ली। अब ससुराल के अन्य लोग भी बुरा व्यवहार कर मारपीट करते हैं।
आधा घंटे करती रही हाथापाई
शनिवार सुबह से ही पति मोढ़सिंह, सास रंभाबाई और दूसरी प|ी सीमाबाई सहित जेठानी और अन्य परिवारजन कहासुनी करते रहे। दोपहर करीब 12 बजे सास, पति और दूसरी प|ी ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद इन तीनों ने जबरन मेरे मुंह में कृषि दवाई की बॉटल डाल दी। कुछ समझ नहीं आया तो बाटल छीन ली। इससे दवाई मेरे ऊपर भी ढुल गई। इससे आंख, नाक और सिर में जलन होने लगी। इनसे छूटकर घर से भाग निकली और पिता को खबर की।

पति के साथ ही दूसरी प|ी और सास भी लगे आरोप
अस्पताल में उपचाररत शारदा।