पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम करेंगे किसान समृद्धि योजना का शुभारंभ

सीएम करेंगे किसान समृद्धि योजना का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
16 अप्रैल को शाजापुर में होने वाला प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आंधी के कारण गड़बड़ा गया है। तीन दिन पहले बिगड़े मौसम से डोम उड़ने के बाद ताबड़तोड़ दूसरी व्यवस्था तो कर ली, लेकिन शनिवार शाम तक भी तैयारी पूरी नहीं हो पाई। करीब 5 करोड़ रुपए खर्च कर किए जा रहे कार्यक्रम में एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य था, पर अब इसमें बदलाव करना पड़ेगा। 19 की जगह 7-8 जिलों से ही किसानों को लाया जाएगा। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि सारी तैयारियां हो चुकी हैं। कार्यक्रम भी अब दोपहर बाद के बजाय जल्दी ही खत्म करा दिया जाएगा।

कार्यक्रम में वैसे तो एक लाख किसानों को शामिल किया जाना है। इसके लिए शाजापुर सहित पड़ोस के जिलों को लक्ष्य भी दे दिया गया है, लेकिन एक लाख किसानों के मान से पंडाल छोटा बनाया जा रहा है। छोटा डोम और पंडाल भी समय पर पूरा करने के लिए दिन-रात काम करना पड़ेगा। कार्यक्रम का समय भी कम किया जाएगा। हालांकि अभी टाइम फिक्स नहीं हो सका, लेकिन यह तय है कि इसे दोपहर के पहले तक हर हाल में पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम का जिला मुख्यालय शाजापुर सहित अन्य जिलों में लाइव प्रसारण किया जाएगा।

1 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा जमीन का हक

जिले के 1 लाख 13 हजार लोगों को भू-अधिकार पुस्तिका दिलाकर प्लॉट का मालिकाना हक देंगे। ताकि मकान बनाते समय बैँंक से ऋण लेने में परेशानी न हो। ज्ञात रहे कुछ लोग ऐसे हैं, जो आवासीय क्षेत्र में सालों पहले से मकान बनाकर रह रहे हैं। फिर भी उनके पास जमीन के मालिकाना हक को लेकर कोई राजस्व दस्तावेज नहीं है। 16 अप्रैल के बाद ऐसे सभी लोगों को पट्‌टा दे दिया जाएगा।

आंधी ने बिगाड़ा सीएम का प्रोग्राम, 19 नहीं अब 7 जिले से ही आएंगे किसान, कार्यक्रम भी जल्दी करेंगे खत्म

बापू की कुटिया के पास आयोजन स्थल का अफसर और विधायक ने लिया जायजा।

आसपास के जिलों से ही बुलाएंगे किसान

कार्यक्रम की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। बिगड़े मौसम को देखते हुए अब शाजापुर के नजदीक वाले जिलों से ही किसानों को बुलाया जाएगा। कार्यक्रम भी दोपहर पहले तक निपटाने के प्रयास हैं। - श्रीकांत बनोठ, कलेक्टर शाजापुर

खबरें और भी हैं...