हाईवे पर बाइक भिड़ंत, चालकों में विवाद, समझाइश के बाद माने
शाजापुर | हाईवे पर बढ़ते यातायात के दबाव के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। शनिवार दोपहर 3.30 बजे डिपो के सामने दो बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में किसी भी चोट नहीं आई, लेकिन एक बाइक फिसल जाने के बाद दोनों चालकों में बहस हो गई। इससे कुछ देर के लिए वाहनों के पहिए थम गए। लोगों ने दोनों युवकों को समझाइश दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। ज्ञात रहे यह विवाद की स्थिति ट्रैफिक पाइंट से महज कुछ ही दूरी पर हुई थी। बावजूद इसके कोई यातायात पुलिसकर्मी यहां नहीं पहुंचा।