पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 साल में 308 हादसे कम, मौतों की संख्या भी हुई कम

2 साल में 308 हादसे कम, मौतों की संख्या भी हुई कम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
2 साल में 308 हादसे कम, मौतों की संख्या भी हुई कम

शाजापुर | लगातार बढ़ती जनसंख्या और वाहनों को देखते हुए दिनोदिन हादसे का खतरा बढ़ने लगा है। इसके उलट पहले की तुलना में अब वाहन चालक ज्यादा जागरूक होने लगे हैं। नतीजा- कुछ साल में दुर्घटनाओं का ग्राफ कम हुआ है। पांच साल पहले जहां दुर्घटनाओं में मौत का आंकड़ा सवा सौ पार था, अब 100 से भी नीचे आ गया है। पुलिस की मानें तो लगातार वाहन चेकिंग से हालात सुधरने लगे हैं। खैर जो भी है लेकिन पुलिस के ये दुर्घटनाओं वाले आंकड़े फिलहाल कुछ राहत देते नजर आ रहे हैं।

14 ब्लैक स्पॉट चिह्नित

जिले में लगातार होते हादसों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने ज्यादा दुर्घटनाओं वाले स्पॉट को चिह्नित कर उन्हें ब्लैक स्पाॅट की श्रेणी में शामिल किया। जिले में ऐसे 14 स्थान ब्लैक स्पॉट सामने आए। खास बात यह है कि जिले की सीमा में मक्सी से सारंगपुर के बीच करीब 45 किमी हाईवे पर ही ऐसे 8 स्पॉट चिह्नित किए गए हैं।

वर्षवार हादसे और प्रभावितों का आंकड़ा

संकेत

560

2015

वर्ष

(2018 के आंकड़े 31 मार्च तक)

पुलिस की सख्ती भी बढ़ी

2017 से पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया

2434 पर कार्रवाई बगैर दस्तावेज वाहन चलाने पर

1426 लोगों के चालान बगैर हेलमेट बाइक चलाने पर



549

121

107

658

2016

वर्ष

घायल

252

97

623

534

2017

वर्ष

20

09

52

2018

वर्ष

खबरें और भी हैं...