पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोतवाली से 300 मीटर दूर घर में घुसे चोर, मालिक के पहुंचते ही भाग निकले

कोतवाली से 300 मीटर दूर घर में घुसे चोर, मालिक के पहुंचते ही भाग निकले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवाली से 300 मीटर दूर घर में घुसे चोर, मालिक के पहुंचते ही भाग निकले

भास्कर संवाददाता | शाजापुर

शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मंगलवार रात कोतवाली थाने से महज 300 मीटर दूर अज्ञात बदमाशों ने मकान में चोरी करने का प्रयास किया। बदमाश घर के सामने लगे पेड़ के जरिए घर में घुसे और एक कमरे का ताला तोड़ दिया। गनीमत रही कि समय रहते मकान मालिक अपने घर पहुंच गए, जिन्हें देखकर बदमाश गैलरी खोलकर भाग खड़े हुए।

जानकारी के अनुसार वारदात कृषि उपज मंडी के सामने रहने वाले अशोक पाटीदार के घर हुई। पाटीदार अपनी प|ी के साथ फूलखेड़ी हनुमान मंदिर गए हुए थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनके घर में चोरी की नीयत से ताले तोड़े, लेकिन बदमाश वारदात को अंजाम देते उससे पहले पाटीदार घर पहुंच गए। उन्हीं के सामने बदमाश मंडी की तरफ भाग निकले। पाटीदार के अनुसार मंगलवार को उनके पास तीन बार एक अज्ञात व्यक्ति आया था, जिस पर उन्हें शंका है।

9 चोरियों के बदमाश भी पुलिस के हाथ नहीं लगे

इधर, वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस जवान आरोपियों की तलाश में जुट गए, लेकिन रात 9 बजे तक कोई भी व्यक्ति गिरफ्तार नहीं हो पाया। ज्ञात रहे शहर में कुछ दिन पहले ही एक साथ 9 चोरियां हुई थी। उस समय बदमाशों ने लालघाटी थाना क्षेत्र के पीछे 7 मकानों में चोरी को अंजाम दिया। इस मामले में भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।

खबरें और भी हैं...