खरीदे गए अनाज काे तुरंत गोदामों में पहुंचाएं- कलेक्टर
खरीदे गए अनाज काे तुरंत गोदामों में पहुंचाएं- कलेक्टर
शाजापुर | जिले में समर्थन मूल्य पर की जा रही गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी के बाद उपार्जन स्थल पर भंडारित अनाज को तत्काल परिवहन कर गोदामों में पहुंचाने की व्यवस्था करें। यह निर्देश कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम एवं प्रबंधक विपणन संघ सहित जिला आपूर्ति अधिकारी व तहसीलदारों को दिए। कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परिवहन के लिए नियत एजेंसी द्वारा समय पर कार्य नहीं करने पर दंडात्मक कार्रवाई करें और परिवहन की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू करें।