शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई -एसपी
शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई -एसपी
शाजापुर | रमजान पर्व शांति और सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने कहा त्योहारों को शांति एवं सद्भावना पूर्ण तरीके से मनाएं। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति सदस्य शांति व्यवस्था कायम करने में मदद करें। किसी भी प्रकार की घटना या घटना की संभावना की जानकारी प्रशासन को दें ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रण में लिया जा सके। समिति सदस्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। काजी एहसान उल्लाह, हिंदू उत्सव समिति की ओर से मनीष सोनी, बाबू खां खरखरे, साजिद वारसी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि क्षितिज भट्ट सहित अन्य सदस्यों ने सुझाव दिए।