पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीईओ कार्यालय से कहा स्कूल प्रभारी करेंगी जांच, प्रभारी बोलीं आदेश नहीं मिला

डीईओ कार्यालय से कहा- स्कूल प्रभारी करेंगी जांच, प्रभारी बोलीं- आदेश नहीं मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीईओ कार्यालय से कहा- स्कूल प्रभारी करेंगी जांच, प्रभारी बोलीं- आदेश नहीं मिला

शाजापुर
| वार्ड 18 के पार्षद प्रतिनिधि कैलाश गवली द्वारा गत दिवस वार्ड के ही शाबामावि हरायपुरा के दो कमरों में एक व्यक्ति द्वारा फीस लेकर जूडो ट्रेनिंग करने को लेकर डीईओ कार्यालय में की गई शिकायत की जांच में ही पेंच आ गया है। डीईओ कार्यालय से ली जानकारी में इस मामले की जांच का जिम्मा एमएलबी गर्ल्स स्कूल प्रभारी आशा श्रीवास्तव को दिया जाना बताया था। मंगलवार को जब श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने कहा उन्हें डीईओ कार्यालय से इस संबंध में कोई पत्र मिला ही नहीं है तो जांच कैसे करें। मामले में पार्षद प्रतिनिधि गवली ने बताया जरूरी काम से बाहर गया था, यदि जांच शुरू नहीं हो रही है तो जिम्मेदार अधिकारियों से खुद चर्चा करूंगा। इधर, जानकारी मिली है कि जिस व्यक्ति की शिकायत की गई है, वह हाल ही में खंडाला से लौट आया है। देखना यह है कि सरकार की सम्पत्ति पर फीस लेकर कोचिंग करने का मामला सामने आने के बाद भी जिम्मेदार अब इस दिशा में क्या एक्शन लेते हैं।

खबरें और भी हैं...