पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी बंद

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | दो माह पहले से शुरू हुई समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 15 मई को समाप्त हो गई। करीब दो माह चली खरीदी में 41 केंद्रों पर 11.5 लाख क्विंटल की खरीदी हुई। सामान्य दिनों से अंतिम दिन कुछ ज्यादा किसान खरीदी केंद्रों पर पहुंचे। इस दिन पूरे दिन केंद्रों पर भीड़ रही। कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी एम.एल. भतकारिया ने बताया कुल 34 हजार किसानों में से करीब 22 हजार किसानों ने इस बार समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचा है।



इस साल अब तक 11 लाख 32 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई है। ज्ञात रहे पिछले साल 16 लाख क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई थी। लेकिन इस बार अल्पवर्षा के कारण 50 हजार हैक्टेयर गेहूं का रकबा कम हो गया था।

खरीदी का आखिरी दिन होने से केंद्रों पर दिनभर गेहूं बेचने आए किसानों की भीड़ रही।

खबरें और भी हैं...