- Hindi News
- National
- शनि जयंती : दोपहर 12 बजे सूर्यपुत्र की जन्म आरती के साथ हवन में दी आहुतियां, तिल और तेल से किया अभिषेक
शनि जयंती : दोपहर 12 बजे सूर्यपुत्र की जन्म आरती के साथ हवन में दी आहुतियां, तिल और तेल से किया अभिषेक
शाजापुर | मंगलवार को सूर्यपुत्र शनिदेव जयंती मनाई गई। शनि को प्रसन्न करने के लिए दोपहर 12 बजे जन्म आरती की, हवन में आहुतियां भी डाली। तिल और तेल से अभिषेक किया गया। इधर, महिलाओं ने पीपल और बड़ के वृक्ष पर सूत लपेटकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। सुबह से शाम तक मंदिर में शनिदेव की आराधना करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान महाप्रसादी और महाआरती के आयोजन भी हुए। मुरादपुरा हनुमान मंदिर परिसर स्थित शनि मंदिर में भगवान का शृंगार किया गया। फूलखेड़ी हनुमान मंदिर में पंचकुंडी महायज्ञ में भक्तों द्वारा आहुतियां डाली गई। मंदिर के सेवादार ऋषिकेश भट्ट के अनुसार अमावस्या होने से जयंती का महत्व ज्यादा होता है। इस दिन शनिदेव से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है। महूपुरा पुलिया के पास स्थित शनिदेव के प्राचीन मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ रही।