धरने पर बैठे रोजगार सहायक, सरकार की योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंचेगी
धरने पर बैठे रोजगार सहायक, सरकार की योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंचेगी
शाजापुर | प्रदेश संगठन के आह्वान पर रोजगार सहायक एकजुट होकर मंगलवार से बेमियादी हड़ताल पर बैठ गए हैं। एक सूत्री नियमितीकरण की मांग को लेकर शाजापुर जनपद पंचायत परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सहायकों के हड़ताल पर जाने से मुख्यमंत्री की लोक जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी असर पड़ेगा। संघ के जिलाध्यक्ष अजय शुक्ला, जिला महामंत्री महेश टेलर, ब्लॉक अध्यक्ष हुकुमसिंह गुर्जर, उदयसिंह कराड़ा, दरियावसिंह पंवार, संतोष जायसवाल, मनोहरसिंह राजपूत, लाड़सिंह गुर्जर, ईश्वरसिंह, दीवानसिंह, ओमप्रकाश सोंती आदि मौजूद थे।