चोरी की बाइक बेचने की फिराक में था, पुलिस ने पकड़ा
शाजापुर. कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात एक युवक को चोरी की बाइक बेचते धरदबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बाइक का सौदा करने जिला अस्पताल के पास लोगों से चर्चा कर रहा था। मुखबिर ने कोतवाली टीआई आलोक परिहार को इसकी सूचना दे दी। इस पर कार्रवाई करते हुए एसआई मनोज सेंधव एएसआई सीएम यादव, आरक्षक बहादुर और होकमसिंह ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र पिता बंसी माली निवासी दास्ताखेड़ी सलसलाई थाने का होना बताया। पुलिस ने उससे एक चोरी की बाइक जब्त कर मंगलवार को न्यायालय में पेश कर पीआर मांगा है।